आसनसोल, 10 नवंबर 2026
छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन टाटानगर और छपरा जंक्शन के बीच एक जोड़ी पूजा विशेष गाड़ियाँ (ट्रेन ऑन डिमांड) चलाएगा। ये गाड़ियाँ दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएंगी।
08185 टाटानगर–छपरा जंक्शन पूजा विशेष गाड़ी की यात्रा 12.11.2026 (गुरुवार) और 17.11.2026 (मंगलवार) को टाटानगर से 18:10 बजे प्रारंभ होगी। यह गाड़ी अगले दिन 10:30 बजे छपरा जंक्शन पहुँचेगी।
08186 छपरा जंक्शन–टाटानगर पूजा विशेष गाड़ी की यात्रा 13.11.2026 (शुक्रवार) और 18.11.2026 (बुधवार) को छपरा जंक्शन से 12:40 बजे प्रारंभ होगी। यह गाड़ी अगले दिन 04:00 बजे टाटानगर पहुँचेगी।
आसनसोल मंडल में दोनों गाड़ियों का ठहराव चित्तरंजन, मधुपुर जंक्शन और जसीडीह जंक्शन स्टेशनों पर होगा।
प्रस्तावित कोच संरचना के अनुसार, इन विशेष गाड़ियों का परिचालन 18 आईसीएफ कोचों के साथ किया जाएगा, जिनमें शयनयान श्रेणी के 15 कोच और वातानुकूलित द्विस्तरीय श्रेणी का एक कोच शामिल होगा।
