स्वच्छता पखवाड़ा 2025 और विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने 13 अक्टूबर को विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता प्रतियोगिता और प्रशस्ति समारोह आयोजित किए।रेलवे कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उदेश्य से ये कार्यक्रम आयोजित किये गए।
आसनसोल में मंडल यांत्रिक अभियंता (ई.एन.एच.एम)/आसनसोल ने मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों और अन्य कर्मचारियों को स्टेशन, कॉलोनियों और कार्यालय परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के उनके समर्पित प्रयासों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
एम डी जेड टी आई/भुली में एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान और कचरा प्रबंधन गतिविधियों में लगे पर्यवेक्षकों और कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।
आसनसोल मंडल विभागीय सहयोग से स्टेशनों, कॉलोनियों और सेवा इकाइयों में लगातार व्यापक स्वच्छता गतिविधियां चला रहा है। ध्यान स्थायी स्वच्छता प्रथाओं, उचित कचरा पृथक्करण और परिसरों की सुंदरता बढ़ाने पर केंद्रित है ताकि दीर्घकालिक स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों को सुनिश्चित किया जा सके।
