गोआ से हाल ही छत्तीसगढ़ के राजनांगांव शिफ्ट हुए 45 वर्षीय योग गुरु को पुलिस ने 2 किलो प्रतिबंधित नशीले पदार्थ (गांजा) के साथ गिरफ्तार किया है।अपने की योग गुरु कहने वाले इस व्यक्ति का असली नाम तरुण क्रांति अग्रवाल उर्फ सोनू है जो लगभग दस वर्ष गोआ में रहने के बाद हाल ही छत्तीसगढ़ के राजनांगांव में प्रज्ञा हिल्स के समीप 5 एकड़ जमीन पर अपना नया आश्रम बना कर शिफ्ट हुए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि आश्रम में 2 किलो गांजा किसी पेडलर के द्वारा पहुंचाया गया है।इस माह के शुरुआत में पुलिस को सूचना मिली थी कि आश्रम में पर्यटकों और नवालिगों के बीच ड्रग का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है।कथित योग गुरु को Narcotic Drugs and Psychotropic Substances (NDPS) Act के तहत गिरफ्तार किया गया है।राजनंदगांव के एसपी मोहित गर्ग के अनुसार आश्रम में ड्रग बेचे जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
