झारखंड के गोड्डा को एक और लंबी दूरी की नई ट्रेन सेवा की सौगात मिली है। शनिवार 26 जुलाई 2025 को गोड्डा रेलवे स्टेशन से इस नई गाड़ी का उद्घाटन रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा।इस अवसर पर गोड्डा रेलवे स्टेशन पर एक उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।समारोह में झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव और स्थानीय सांसद डॉ निशिकांत दुबे गोड्डा स्टेशन पर मौजूद रहेंगे।
पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दिप्तिमोय दत्ता द्वारा यह जानकारी दी गई है।
