पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल त्वरित और सतर्क कार्रवाई के माध्यम से यात्री-सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर बनाए रखने की कोशिश करता रहा है। इसी क्रम में 06 सितंबर 2025 को अंडाल ओपन लाइन और मधुपुर पोस्ट के आरपीएफ कर्मियों ने नियमित जाँच के दौरान दो छूटे हुए बैग बरामद किए।बैग में एक मोबाइल फ़ोन सहित निजी सामान थे,जिनको सत्यापन और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद सुरक्षित रूप से उनके मालिको को लौटा दिया गया।
यह बरामदगी “ऑपरेशन अमानत” के तहत की गई, जो रेलवे सुरक्षा बल की एक विशेष पहल है जिसका उद्देश्य यात्रियों के खोए या छुटे हुए सामान का पता लगाना और उसे संबंधित लोगों को वापस करना है।यह अभियान न केवल मूल्यवान वस्तुओं के दुरुपयोग को रोकता है, बल्कि यात्रियों को इसके लिए भी आश्वस्त करता है कि उनका सामान रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्क देखरेख में सुरक्षित है।
इस पहल के तहत आरपीएफ के निरंतर प्रयास रेलवे परिसरों में सतर्कता,यात्री देखभाल और सुरक्षा को दिए जाने वाले महत्व और सजग गतिविधियों को दर्शाते हैं। इस तरह के सक्रिय उपाय जनता के विश्वास को मज़बूत बनाते हैं और सभी यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित और अधिक आरामदायक बनाने में रेल सुरक्षा बल( आरपीएफ) की महत्वपूर्ण भूमिका को सार्थक बनाते हैl
