रेलवे ने आने वाली गर्मियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए तिरुपति और रक्सौल के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
07051 तिरुपति – रक्सौल स्पेशल 13.04.2026 और 25.05.2026 के बीच (07 फेरे) प्रत्येक सोमवार को 08:15 बजे तिरुपति से खुलेगी और अपनी यात्रा के तीसरे दिन 17:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वहीं, 07052 रक्सौल – तिरुपति स्पेशल 16.04.2026 और 28.05.2026 के बीच (07 फेरे) प्रत्येक गुरुवार को 03:15 बजे रक्सौल से खुलेगी और अपनी यात्रा के तीसरे दिन (शनिवार) 09:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्टेशनों – बराकर, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित (AC) कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।
उक्त स्पेशल ट्रेन के लिए बुकिंग की तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
