रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को ध्यान में रखते हुए मधुपुर और दीन दयाल उपाध्याय के बीच श्रावणी मेला स्पेशल तथा देवघर और सरायगढ़ के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।ये स्पेशल ट्रेनें मेला के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के साथ-साथ अतिरिक्त क्षमता और सुविधा प्रदान करेंगी।
03602 दीन दयाल उपाध्याय – मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 20.07.2025 से 10.08.2025 के बीच (04 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को दीन दयाल उपाध्याय से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी तथा 03601 मधुपुर – दीन दयाल उपाध्याय श्रावणी मेला स्पेशल 21.07.2025 से 11.08.2025 के बीच (04 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार को मधुपुर से 13:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06:15 बजे दीन दयाल उपाध्याय पहुँचेगी। यह स्पेशल ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में जसीडीह और सिमुलतला स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी कोच की व्यवस्था होगी।
05517 सरायगढ़-देवघर श्रावणी मेला मेमू स्पेशल 19.07.2025 से 11.08.2025 (24 ट्रिप) के बीच प्रतिदिन 23:30 बजे सरायगढ़ से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09:00 बजे देवघर पहुंचेगी तथा 05518 देवघर-सरायगढ़ श्रावणी मेला मेमू स्पेशल 20.07.2025 से 12.08.2025 (24 ट्रिप) के बीच प्रतिदिन 09:20 बजे देवघर से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:00 बजे सरायगढ़ पहुँचेगी। यह स्पेशल ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में बांका, बाराहाट, भागलपुर, अकबरनगर, सुल्तानगंज, कल्याणपुर रोड, बरियारपुर और मुंगेर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में केवल मेमू कार की व्यवस्था होगी।
