पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अन्तर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) चल रहे “ऑपरेशन सतर्क” के तहत अवैध गतिविधियों की नियमित जांच-पड़ताल कर रहा है।
इसी दौरान 26 जून 2025 को, ट्रेन नंबर 12351 अप हावड़ा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस के लगभग 00:54 बजे आगमन के दौरान मधुपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक विशेष अभियान चलाया गया।सामान्य कोचों के निरीक्षण के दौरान एक यात्री को संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा गया। उक्त यात्री की जांच करने पर गैंगी-प्रकार के रबर-प्लास्टिक के कपड़ों में छिपाकर रखी गई ऑफिसर्स चॉइस शराब की 25 बोतलें (प्रत्येक 180 मिली) बरामद की गईं।बरामद की गई शराब की कुल कीमत ₹3,250/- आंकी गई है।
उक्त यात्री को तुरंत ट्रेन से उतारकर मधुपुर स्थित आरपीएफ पोस्ट लाया गया।उचित जब्ती सूची के तहत स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में बरामद की गई शराब जब्त कर ली गई।नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
आसनसोल मंडल द्वारा सभी यात्रियों से ट्रेनों और स्टेशनों को अवैध और अनधिकृत गतिविधियों से मुक्त रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।
